बड़ा खुलासा : तीसरी कक्षा के 12 साल की उम्र के छात्र की गोली लगने से हुई मौत का मामला
भोपाल के गौतम नगर इलाके में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र इब्राहिम की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक के पिता रिजवान लाला ने बताया कि उनके जीजा वाहीद नूर, जो जहांगीराबाद के रहने वाले हैं, करीब एक महीने तक उनके घर में रहकर गए थे। इसी दौरान उनकी एक अवैध देशी पिस्टल घर में रह गई, जिसकी जानकारी परिवार को नहीं थी। पिता के अनुसार, शुक्रवार को घर में सफाई चल रही थी। इसी दौरान बच्चे के हाथ पिस्टल लग गई। देर रात करीब 1:50 बजे इब्राहिम घर की बालकनी में खून से लथपथ और बेहोश हालत में मिला। रिजवान लाला ने बताया कि घटना के वक्त वे दोस्तों के साथ परवलिया सड़क स्थित एक ढाबे पर थे। उसी दौरान पत्नी का फोन आया और उन्होंने बच्चे के घायल होने की जानकारी दी।
परिजन इब्राहिम को तुरंत कमला नेहरू अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां शनिवार सुबह करीब 11 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।



