अपना उद्यान साकेत नगर में स्वतंत्रता दिवस पर हुई अनूठी सकारात्मक पहल
भोपाल के 4A, साकेत नगर स्थित "अपना उद्यान" में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक अनूठी सकारात्मक पहल की गई है जो शायद भोपाल के इतिहास में कभी नहीं हुई । इसके अंतर्गत कालोनी में घर घर कचरा उठाने वाले कर्मचारियों को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया । उनके दरोगा श्री शिव गौहर, श्रीमती ओमवती राठौर, श्री कपिल चौहान एवं अन्य 11 सफाई मित्रों एवं वार्ड कर्मचारियों को शॉल श्रीफल और माला से सम्मानित किया ।सभी सफाई मित्र अपने दरोगा श्री शिव गौहर की अगुवाई में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का झंडा वंदन भी किया. कालोनीवासियों में इस बात को लेकर उत्साह का वातावरण रहा । वे निर्णय को इन सफाई दूतों के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के अवसर के रूप में देख रहे हैं।
अपना उद्यान समिति के संरक्षक ग्रुप कैप्टन वसंत तिवारी जी (भारतीय वायु
सेना, सेवानिवृत्ति ) ने बताया कि भारत सरकार के स्वच्छता अभियान को प्रभावी तरीके से लागू करने में इन सफाई दूतों का महत्वपूर्ण योगदान है, इनके प्रति सम्मान का भाव रखना हम सबका कर्तव्य है। उपरोक्त कार्यक्रम पर भारत रक्षा मंच के महानगर के उपाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने निवेदन किया कि नागरिकों को सफाई मित्रों का इसी तरह से हर अवसर पर सम्मान करना चाहिए। नागरिकों को इस कार्यक्रम से प्रेरणा अवश्य ही लेना चाहिए।


