राजगढ़ जिले के पटा. धाकड़ मे इफको द्वारा नैनो उर्वरक उपयोग जागरूकता अभियान के अंतर्गत किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि इफको के राज्य विपणन प्रबंधक श्री डॉ. डी. के. सोलंकी रहे.. सोलंकी द्वारा किसानो को संतुलित उर्वरको के उपयोग के बारे मे जानकारी दी गई साथ ही मृदा परिक्षण के अनुसार उर्वरको की कमी को जानकर अन्य उर्वरक जैसे सल्फर, पोटाश, जिंक, कॉपर एवं जैव उर्वरको को भी सम्मिलित करने हेतु किसानों को सलाह दी गई एवं नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, नैनो कॉपर एवं नैनो जिंक की विधि की जानकारी दी गई | इफको के क्षेत्रीय प्रतिनिधि श्री प्रवीण बिर्ला जी के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया... एवं कार्यक्रम मे सरपंच महोदया श्रीमती सुगनबाई जगदीश सिंह राजपूत उपस्थित रहे एवं श्री जगदीश सिंह राजपूत जी के द्वारा भी इफको की किसान हितैशी कार्यशैली के बारे मे किसानों को जानकारी दी |