शिवपुरी जिले में आईपीएस आयुष जाखड़ को विधायक प्रीतम सिंह लोधी द्वारा धमकाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है l विधायक को जहां एक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नोटिस दिया है वहीं मामला विधानसभा की चौखट तक भी पहुंच गया है और आईपीएस एसोसिएशन ने भी अपना विरोध दर्ज कर दिया है l इसी बीच एसडीओपी  आयुष जाखड़ की lPS पत्नी अनु बेनीवाल का भी बेवाक बयान सामने आया है ,उन्होंने एक समाचार पत्र से बातचीत के दौरान दो टूक कहा है कि मुझे कोई चिंता नहीं है, ना मेरे पति को है l हम कानूनी कार्रवाई करते रहेंगे आईपीएस एसोसिएशन हमारे साथ है ,हम स्ट्रांग है ,उन्हें (विधायक) जो बोलना है बोलें, हम ऐसे ही कार्य करते रहेंगे l