पश्चिम बंगाल की सत्ता का भविष्य तय करने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण का आगाज़ आज सुबह भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो गया है । उत्तर में दार्जिलिंग से लेकर दक्षिण के हुगली और बीरभूम तक,  सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं। यह चरण न केवल सीटों की संख्या के लिहाज से बड़ा है, बल्कि यह बंगाल की ही नहीं बल्कि देश की राजनीति की दिशा तय करने वाला  माना जा रहा है। राज्य की कुल 294 सीटों में से आधे से अधिक पर आज मतदान हो रहा है।