जबलपुर के खतौली थाना क्षेत्र में एक निजी बैंक ईसाफ स्मॉल फाइनेंस में सुबह 9:00 बजे के आसपास तीन हेलमेट पहने लोगों ने धावा बोला और 20 मिनट में 15 किलो सोना ₹5लाख नगदी कुल मिलाकर 20 करोड़ की डकैती कर फरार हो गए l उनके दो साथी बैंक के बाहर गाड़ी लेकर खड़े थे जिसमें बैठकर वह जबलपुर की ओर भाग गए l हथियार की नोक पर उन्होंने यह लूट की है पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है l पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी कर दी है, जल्द ही डकैत पुलिस की गिरफ्त में नजर आएंगे लेकिन जिस अंदाज में निजी बैंक में चोरी हुई है उससे ऐसा लगता है कि शायद बैंक का भी कोई कर्मचारी मिला हुआ है, 20 मिनट में 14 करोड़ की डकैती होना अनजान व्यक्ति के बस की बात नहीं है l पुलिस जांच कर रही है पुलिस की जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा l