इंदौर के परदेशीपुरा में नशा करने से रोकने पर एक पत्रकार पर तीन यूकों ने हमला कर दिया l  पत्रकार सागर चौकसे रात 1 बजे दफ्तर से काम निपटाकर  अपने घर आदर्श बिजासन नगर जा रहे थे। उनके घर के समीप ही आंगनवाड़ी केंद्र के पास तीन युवक शुभम चौकसे, कुनाल पंवार और एक अन्य युवक वहां बैठकर नशा कर रहे थे। चौकसे ने गाड़ी पार्क की और तीनों को वहां से हटने के लिए कहा। इस बात पर शुभम चौकसे आया और हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद उनसे चाकू निकाला और सागर पर वार करने लगे। वार से बचकर चौकसे घर की तरफ दौड़े और गेट लगा लिया। क्षेत्र में अवैध नशा बेचा जाता है और रात को अक्सर राहगिरों से से पैसे मांगने को लेकर विवाद करते है। तीनों आरोपियों ने रात को दो अन्य रहवासियों के घर भी हंगामा किया। इस मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।