जबलपुर । पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा महिलाओं पर शराब को लेकर की गई टिप्पणी कि आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि एक मुस्लिम नेता ने उस आग में घी डालकर उसको भड़का दिया है l जबलपुर के एक मुस्लिम नेता पूर्व कांग्रेसी पार्षद पार्षद शाबान मंसूरी सोशल मीडिया ग्रुप में टिप्पणी करते हुए कहा था कि प्रदेश में महिलाओं के शराब पीने वाले बयान का इसलिए विरोध किया जा रहा है कि तुम्हारी मां-बहन भी तीजा पर शराब पीती हैं। हिंदू त्योहार तीजा के अवसर पर महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं ने बुधवार को घमापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने पूर्व कांग्रेसी पार्षद के खिलाफ धारा 196, 197, 299 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।