इंदौर l  वार्डों में हो रहे नगर निगम के टैक्स सर्वे का लगातार विरोध अब और तेज हो रहा है। शनिवार देर रात भी थाने पर हंगामा होता रहा। एमआईसी मेंबर बबलू शर्मा पुलिस अफसरों के सामने हाथ जोड़कर प्रकरण दर्ज कराने की बात करते रहे। वे फोन पर पुलिस अफसरों से बात करते रहे और बताया कि निगम कमिश्नर प्रकरण दर्ज कराने पर अड़े हैं। मुझे भी प्रकरण दर्ज कराना है। मुझे भी जान का खतरा है। मुझे भी जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने कहा कि घर में घुसकर इस तरह सर्वे करना गलत है। हम जनता के प्रतिनिधि हैं। हमारी बात भी नहीं सुनी जाए।