रीवा जिले के त्यौथर से चौंकाने वाली खबर आई है यहां प्रथम व्यवहार न्यायाधीश मोहनी भदोरिया को धमकी दी गई है कि अगर उन्हें जिंदा रहना है तो 5 अरब रुपए देने होंगे l यह धमकी उन्हें स्पीड पोस्ट से मिली है ,स्पीड पोस्ट उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से आया हुआ है l पुलिस ने इस मामले को बड़ी गंभीरता से लिया है आरोपी की पहचान भी कर ली गई है l वह प्रयागराज की लोहगरा थाना क्षेत्र का है l पुलिस लगातार दबिश दे रही है ताकि उसे गिरफ्तार किया जा सके l लेकिन आश्चर्य का विषय यह भी है कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वह पुलिस को तो छोड़िए ,न्यायाधीश को भी नहीं बख्श रहे हैं l