आज होगा जया किशोरी का आध्यात्मिक सत्र
नोएडा l प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी का आध्यात्मिक सत्र 15 अप्रैल को गौतमबुद्धनगर के यमुना सिटी में होने जा रहा है। इसमें वह 'जीवांजलि विचारों से बदलाव तक' विषय पर संबोधित करेंगी। इस विशेष सत्र का आयोजन गलगोटिया विश्वविद्यालय में दोपहर 2 बजे से होगा।जया किशोरी इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को अपनी प्रेरणादायी वाणी से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हुए खुशहाली भरा जीवन जीने के लिए प्रेरित करेंगी। इस दौरान जया किशोरी लोगों को जीवन की कठिनाइयों को दूर करने का उपाय बताएंगी। साथ ही तनाव दूर कर बेहतर जीवन जीने की कला भी बताएंगी। कार्यक्रम में सिर्फ आमंत्रण पास के जरिये ही प्रवेश मिलेगा। अमर उजाला के 100 भाग्यशाली पाठकों के पास क्यूआर कोड स्कैन कर एंट्री पास प्राप्त करने का मौका मिलेगा।


