इंदौर l प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर में शुक्रवार देर रात डकैती की कोशिश की गई उनके घर में घुसे बदमाशों की संख्या 5 से ज्यादा बताई जा रही है l नकाब पहनकर पहुंचे बदमाशों ने जीतू पटवारी के पूरे ऑफिस को खंगाल डाला ,घर में घुसने से पहले बदमाशों ने बिजली बंद कर दी, जिससे उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में नहीं आ पाए l देर रात तक बदमाश करीब ढाई घंटे तक घूमते रहे, इस दौरान तीन और घरों में भी घुसे l

राजेंद्र नगर में बिजलपुर इलाके में पटवारी रहते हैं l शुक्रवार रात करीब 2 बजे के लगभग 5 से ज्यादा बदमाश जीतू पटवारी के घर में घुसे थे l बदमाशों ने पहले ऑफिस की बिजली बंद कर दी l इसके बाद उन्होंने ड्राज और अन्य लॉकर तोड़ दिए l ऑफिस में मोबाइल और अन्य सामान रखा था लेकिन बदमाश मोबाइल लेकर नहीं गए, ना ही किसी तरह का यहां से सामान उठाया l पड़ोस में रहने वाले नरेंद्र दुबे और राजकुमार ठाकुर के यहां कैमरों में बदमाश कैद हुए l वहां से वे जीतू पटवारी के घर में घुसते दिख रहे हैं. 

चोरी के प्रयास को लेकर पुलिस ने जांच शुरू की है l पहले भी तेजाजी नगर पुलिस ने बांक टांडा गैंक के कई मेंबरों को पकड़ा था l