तुलसी महाविद्यालय में जैविक खेती पर एकदिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
अनूपपुर जिले के पीएम कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत जैविक खेती पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारभ प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार सक्सेना के संरक्षत्व एवं मार्गदर्शन में महाविद्यालय के सेमीनार हॉल में किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रुप में श्री चन्दन कुमार यादव शामिल हुऐ, जो लंबे समय से जैविक खेती और इसके प्रशिक्षण कार्य से जुड़े हुए है। रसायन विभाग के विभाध्यक्ष प्रो. ऋषिकेश चंद्रवंशी ने छात्र/छात्राओं को जैविक खेती की महत्ता और इसके लाभों पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के संयोजक प्रो. विनोद कुमार कोल ने किया और अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन डॉ. तरन्नूम सरवत ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. ज्ञान प्रकाश पांडेय, प्रो. शाहबाज ख़ान और प्रो. पूनम धांडे ने कार्यशाला की सफलता में विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही, जिससे यह कार्यशला अत्यंत सार्थक और उपयोगी सिद्ध हुईं।



