छिंदवाडा़ l आज एपीसी समूह की बैठक कलेक्टर छिंदवाड़ा श्री हरेन्द्र नारायण द्वारा लेकर कृषि विभाग की समीक्षा करते हुये सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसानों को संतुलित उर्वरकों के उपयोग की सलाह देकर एनपीके उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने की सलाह दे साथ ही फ़सल अवशेष प्रबंधन के लिये किसानों को जागरूक करे ।सुपरसीडर का उपयोग करके मक्का फसल में नरवाई प्रबंधन की सलाह दी गई ।
कलेक्टर ने पशुपालन विभाग उद्यानिकी विभाग सहकारिता विभाग मछलीपालन विभाग की समीक्षा की गई । बैठक में सीईओ जिलापंचायत श्री अग्रिम कुमार उपसंचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह उपसंचालक पशुपालन विभाग डॉक्टर एचजीएस पक्षवार उपसंचालक उद्यानिकी श्री एमएल उइके कृषि विज्ञान केन्द्र देलाखारी तामिया के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ आरएल राउत जिला विपणन अधिकारी सहकारिता विभाग सहायक कृषि यंत्री सहायक संचालक मछली पालन दुग्ध संघ के अधिकारी सहित जिले के अधिकारी उपस्थित रहे ।