प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन मिशन का शुभारम्भ का प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र में हुआ
छिंदवाडा़ l आज ‘प्रधानमंत्री धन -धान्य कृषि योजना और दलहन मिशन ‘ का शुभारम्भ 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश एवं प्रदेश के चयनित जिलों के लिए किया गया साथ ही कृषि अवसंरचना कोष, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण की 2100 से अधिक अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। पीएम कृषि धन धान्य योजना में मप्र के चयनित 8 जिलों आलीराजपुर ,अनूपपुर, सीधी,शहडोल ,उमरिया ,डिंडोरी ,टीकमगढ़ एवं निवाड़ी हैं।
इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट कृषि विज्ञान केंद्र, छिंदवाड़ा में किया गया। जिसमें जिले के सांसद श्री बंटी विवेक साहू मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहें, उन्होंने सशक्त किसान ही समृद्ध राष्ट्र के विषय पर चर्चा की वहीं स्वदेशी उत्पादों को अपनाने पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में जिले के अन्य जनप्रतिनिधि श्री मेर सिंह चौधरी प्रांत मंत्री भारतीय किसान संघ, श्री संजय सक्सेना किसान मोर्चा श्री कमलेश उइके जिला पंचायत सदस्य प्रांत मंत्री, श्री जागेंद्र अलडक, श्री राजू नरोट ,श्री संतोष पटेल, श्री संजय पटेल, श्री मदन लाल साहू, श्री शैलेन्द्र पटेल आदि मौजूद रहें।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रिया ठाकुर एवं श्रीमती चंचल भार्गव ने किया। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ डी सी श्रीवास्तव ने इस कार्यक्रम की उपयोगिता एवं रूपरेखा अतिथियों से सांझा की। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन डॉ सरिता सिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कृषक नेता श्री मेर सिंह चौधरी ने किसानो से नरवाई/ फसल अवशेष प्रबंधन कर मृदा सुपोषण की अपील की उन्होंने किसानो भाइयो से अपील की सभी किसान भाई मक्का तोड़ने के बाद मक्का फसल अवशेष को सुपरसीडर/ रोटावेटर से मिट्टी में मिलाकर मृदा सुपोषण करे ।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपसंचालक कृषि जितेंद्र कुमार सिंह ने सोयाबीन बोने वाले किसानो से पंजीयन कराकर भावांतर योजना के लाभ लेने की अपील की गई साथ ही रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना अंतर्गत ज़िले के कोदो कुटकी बोने वाले किसान भाइयों से पंजीयन कराने की अपील की ।कार्यक्रम में जिले के उपसंचालक कृषि श्री जितेंद्र सिंह, उपसंचालक उद्यानिकी श्री एम एल उईके, उपसंचालक पशुपालन डॉ पक्षवार, मत्स्य विभाग से श्री अंबुलकर, नाबार्ड से श्रीमती श्वेता सिंह, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री नीलकंठ पटवारी, सहायक संचालक कृषि श्री दीपक चौरसिया अभियांत्रिकी विभाग से श्रीमती अश्विनी सिंह, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री अवस्थी श्री घाघरे कृषि वैज्ञानिक कृषि विभाग आत्मा पशुपालन विभाग उद्यानिकी विभाग का मैदानी अमला सहित किसान उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में जिले के दो प्रगतिशील कृषकों को सम्मानित किया गया। जिसमें श्री पूरनलाल इनवाती ग्राम भूमका हर्रई को प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य हेतु एवं श्री प्रवेश रघुवंशी ग्राम चांद को नवाई प्रबंधन हेतु उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया।
केंद्र के सभी वैज्ञानिक, अधिकारी एवं कर्मचारी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहें। जिले के विभिन्न विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और कृषकों सहित लगभग 478 ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। जिले के कृषकों ने ऑन लाइन माध्यम से भाग लिया।ज़िले के समस्त मंडी एवम सभी ब्लॉक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।



