प्रगतिशील कृषक द्वारा सात एकड़ में स्वीटकॉर्न फ़सल से कमाया दस लाख रुपए से अधिक का मुनाफ़ा, प्रति एकड़ डेढ़ लाख रुपये का शुद्ध लाभ
पांढुर्णा ज़िले के ग्राम राजना के प्रगतिशील कृषक श्री रमेश सातहाते द्वारा सात एकड़ में स्वीटकॉर्न फ़सल से कमाया दस लाख रुपए से अधिक का मुनाफ़ा
प्रति एकड़ डेढ़ लाख रुपये का शुद्ध लाभ ...मध्यप्रदेश शासन वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है l इसी कड़ी में पांढुर्णा जिले में कलेक्टर पांढुर्णा श्री नीरज कुमार वशिष्ट के निर्देशानुसार उपसंचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में ज़िले के किसान नवाचार करके अच्छी आय प्राप्त कर रहे हैं । आज राजना ग्राम के किसान श्री रमेश सातहाते के खेत में 7 एकड़ में लगाई गई स्वीटकॉर्न की फसल किस्म ईस्ट बेस्ट की गोल्डन कॉप का निरीक्षण उपसंचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह सहायक संचालक कृषि श्री दीपक चौरसिया सहित कृषि विभाग की टीम ने फील्ड में पहुंचकर निरीक्षण किया किसान से चर्चा की किसान द्वारा बताया गया कि अक्टूबर माह में लगाई गई स्वीटकॉर्न की फ़सल को व्यापारी खेत से ही फ़सल 15 रुपये प्रति किलो की दर पर खरीद कर रायपुर छत्तीसगढ़ एवम नागपुर ले जा रहे हैं । प्रति एकड़ लगभग 120 क्विंटल की उपज प्राप्त हो रही हैं प्रति एकड़ लगभग तीस हज़ार का खर्चा काटकर भी किसान लगभग डेढ़ लाख रुपए प्रति एकड़ का मुनाफ़ा प्राप्त किया है ।इस प्रकार के नवाचारी किसान ज़िले के अन्य किसानों के लिये भी प्रेरणास्रोत है । राजना एवम सिवनी ग्राम में ही लगभग लगभग 50 किसानो द्वारा लगभग 100 एकड़ में स्वीटकॉर्न की फ़सल रबी सीजन में ली जा रही है ।



