रूस के साथ जंग खत्म करने को तैयार यूक्रेनी राष्ट्रपति

यूक्रेन हाल ही में अपने 10 लोगों को रूसी कैद से वापस लाने में कामयाब रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कैदियों की रिहाई के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रूस के साथ जंग समाप्त करने के लिए वह एक बड़ी योजना तैयार कर रहे हैं। उनकी योजना का दुनिया के अधिकांश देशों द्वारा समर्थन किया जाएगा।