नीमच l आज जावद विकासखंड के ग्राम महेशपुरियाकानका और धामनिया के महिला समूहों की कृषक महिलाओं का भ्रमण आत्मानीमच द्वारा आयोजित किया गया। कनावटी के प्रगतिशील कृषक श्री प्रभुलाल धनगर के खेत पर महिलाओं को जैविक खेतीगेहूं की प्रकार की किस्म और उनके बाजार भावो की कृषक महिलाओं को जानकारी दी गई। लघु सीमांत कृषक महिलाओं को आय बढ़ाने के लिए समूह के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए केमोमाइलअफ्रीकन गेंदा और लेमन ग्रास की खेती के बारे में बताया गया। महिलाओं द्वारा केमोमाईल और अफ्रीकन गेंदे की खेती में रुचि प्रदर्शित की गईजिस पर उन्हें बीज उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया गया।

      उल्लैखनीय हैकि नीमच जिले की मंडी अपनी औषधीय फसलों की बिक्री के लिए देश भर में जानी जाती है। यहां की जलवायुमिट्टी और किसान नवाचार करने में सदैव अग्रणी रहते है।