थाने से 500 मीटर की दूरी पर तीन युवको पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला दो की मौत, तीसरा जबलपुर रेफर
कटनी l रात करीब 12:30 से 1 बजे के बीच गायत्री नगर निवासी उत्कृष्ट दुबे, विनेश और रोशन सिंह के साथ चाउमिन खाने चौपाटी पहुंचा था। इस दौरान सागर उर्फ तोतला से तीनों युवकों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते सागर के साथ मौजूद चार अन्य युवकों ने चाकू निकालकर तीनों पर सीने, पेट और पैरों में ताबड़तोड़ वार किए। हमले में तीनों युवक लहूलुहान हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उत्कृष्ट दुबे और विनेश की मौत हो गई, जबकि रोशन की हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया। घायल युवक सिर्फ आरोपी सागर का नाम बता पाया।



