कृषकों को असुविधा न हो इस बात का विशेष ध्यान रखें
आलीराजपुर । भावांतर योजना के तहत सोयाबीन उत्पादों को मंडी प्रांगण में सोयाबीन विक्रय करने के दौरान कृषकों को कोई असुविधा न हो इसके लिए कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने मंडी प्रांगण का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृषकों के लिए मंडी प्रमुख प्रवेश द्वार पर ही हेल्प डेस्क का निर्माण करें , पेयजल की व्यवस्था , छाव , साफ सफाई आदि का विशेष ध्यान दिया जाए । इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मंडी परिसर में किसी भी बाहरी व्यक्ति के वाहन के प्रवेश एवं पार्किंग निषेध करें । इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्री तपीस पांडे सहित मंडी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।



