अऋणी कृषक 14 अगस्त एवं ऋणी कृषक 30 अगस्त तक करा सकते हैं फसलों का बीमा
छिंदवाडा जिले के किसानों के लिये अपनी खरीफ फसल का बीमा कराने का एक और मौका मिला है। फसल बीमा करने के लिये प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब अऋणी कृषक 14 अगस्त तक एवं ऋणी कृषक 30 अगस्त तक खरीफ फसल का बीमा करा सकते हैं। कृषि विभाग ने अधिक से अधिक किसानों से फसलों का बीमा कराने की अपील की है।
फसल बीमा कराने के लिये आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति एवं भूमि संबंधी दस्तावेज शामिल हैं। इसके अलावा किसान नजदीकी ग्राहक सेवा केन्द्र, कॉमन सर्विस सेंटर, फसल बीमा पोर्टल, क्रॉप इंश्योरेंस एप, एआईसी के प्रतिनिधि, निकटतम बैंक शाखा व ऐसी सहकारी समिति जहाँ बचत खाता है, वहाँ पर संपर्क कर अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं।



