कृभको द्वारा उर्वरक संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जबलपुर l कृषक भारती कोआपरेटिव लिमिटेड जबलपुर द्वारा उर्वरक संवर्धनात्मक कार्यक्रम का आयोजन होटल अरिंदम, कटनी में किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. राजीव कुमार, उप महा प्रबंधक, कृभको, भोपाल, कार्यक्रम के विशेष अतिथि डॉ आर एन पटेल , विशेष अतिथि डॉ संजय वैशंपायन, मुखिया, के बी के, कटनी , डॉ आर पी बैन, वैज्ञानिक, के वी के, कटनी, कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्री मनीष मिश्रा, सहायक संचालक, कृषि विभाग, कटनी, श्री अमित तिवारी, जिला विपणन अधिकारी, मार्कफेड, कटनी , श्री आनंद पांडेय, जिला विपणन अधिकारी, मार्कफेड,शहडोल, श्री डी बी सिंह , सकारिता विकास प्रकोष्ठ, कृभको ,भोपाल , श्री अनूप मिश्रा , नोवानेसिस प्रतिनिधि, इंदौर एवं कटनी ज़िले के सभी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कृषि विभाग सहायक संचालक, कृषि विभाग, कटनी , समस्त भंडारण केंद्र प्रभारी, मार्कफेड, कटनी एवं जिला के थोक एवं खुदरा उर्वरक विक्रेता –कटनी, सतना एवं पन्ना उपस्थित रहे ।
क्षेत्रीय प्रतिनिधि जबलपुर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया गया,
कृभको का परिचय डॉ राजीव कुमार, उप महा प्रवन्धक, कृभको, भोपाल द्वारा कृभको उत्पादों की जानकारी दी गई, एवं कृभको द्वारा समय समय पर नवीन उत्पादों को विपणन के क्षेत्र में किसानों की खेती को लाभ का धंधा बनाने हेतु लाए जा रहे है जिसमें चालू वर्ष में कृभको राइजोसुपर ( जो एक फंगस है) आज के फसल पद्धति को देखते हुए क्यों जरूरत है इस पर प्रकाश डाला
तथा साथ में कृभको कार्य प्रणाली वीडियो 🎥 फिल्म के माध्य से दिखाया गया l
कृभको कार्यक्रम में उपस्थित डॉ आर एन पटेल, उप संचालक, कृषि विभाग, कटनी द्वारा जैविक उर्वरकों फसलों में उपयोग के तरीके एवं कैसे जैव खाद, जैव जीवाणु का स्वयं निर्माण करे जिससे किसान भाई अपनी लागत कम करके अधिक उत्पादन ले सकते है तथा कटनी जिले में लगने वाली फसलों के लिए डी ए पी की जगह एन पी के उर्वरकों के उपयोग की सलाह दी l
डॉ संजय वैशंपायन, मुखिया, के वी के , कटनी, द्वारा कृभको के नवीन उत्पाद, कृभको राइजोसुपर ( माइकोराइजा) एक एल सी ओ टेक्नोलॉजी से निर्मित कैसे दूसरे माइकोराइजा से अलग तथा ज्यादा प्रभावशील है तथा कैसे यह किसानों के लिए बहुत उपयोगी है इसपर संपूर्ण प्रकाश डाला
एवं कृभको राइजोसुपर कार्यप्रणाली का वीडियो भी प्रदर्शित किया गया l
श्री मनीष मिश्रा, सहायक संचालक, कृषि विभाग , कटनी द्वारा ज़िले में खाद संकट के समय कृभको प्रबंध का खाद उपलब्धता कराने हेतु कृभको की सराहना की l कार्यक्रम का संचालन एवं आभार गौरव विश्नोई, कृभको, जबलपुर द्वारा किया गया । कार्यक्रम में 65 से अधिक कृषि विभाग, कटनी विक्रेता बंधु जिला कटनी , सतना एवं पन्ना तथा मार्कफेड, कटनी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे l



