कृभको   छिंदवाड़ा के द्वारा बीज संवर्धन  कार्यक्रम का आयोजन सेवा सहकारी समिति घनपेठ  जिला छिंदवाड़ा मे किया गया था l मुख्य अतिथि डॉक्टर लेख राम परते जी ( प्रशासक)संदीप घाटोंडे जी (नगरपालिका अध्यक्ष)शिदेश झाड़े जी ( वरिष्ठवैज्ञानिक)विनोदलोखंडे जी ( SADO) जे एस डिंगारसे जी ( REAO) समिति प्रबन्धक बालपंडे जी एवं समस्त पांढुर्ना ब्रांच के समिति प्रबंधक  उपस्तिथि रहे ।

सर्वप्रथम सरस्वती वंदना कर  सभी अथितियों एवम् वरिष्ठ जनों  का पुष्पगुच्छ एवं साल भेट कर  स्वागत किया गया उसके पश्चात  श्री परते  जी द्वारा किसानों के हितों  से जुड़ी संस्था कृभको के उत्पादों को उपयोगी बताया और उनको सहकारिता से होने वाले लाभ महत्व को बताया एवं जैविक खाद का  अधिक से अधिक प्रयोग पर जोर दिया। श्री संदीप जी के द्वारा    समितियो मे खाद के उपलब्धता एवम पोस मशीन के महत्व को बताया  नवीन समितियों के गठन एवम पुरानी समितियों के पुनः निर्माण के विषय पर जोर दिया ओर सहकारिता से जुड़ने ओर मंत्रालय के सोशल मीडिया से जुड़ने के लिए कहा गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक झाड़े जी के द्वारा संतरे के खेती के बारे मे विस्तृत जानकारी साँझा हुई मेरे द्वारा कृभको की कार्यप्रणाली ओर कृभको के उत्पादों के बारे में विस्तार से बताया गया । एवम् किसनो के द्वारा खेती से जुड़े प्रश्नों का विस्तारपूर्वक निराकरण बताया गया अधिक से अधिक जैव उत्पादों का उपयोग करने की सलाह दिया गया एवं साथ हि निशुल्क कृभको बायो फर्टिलाइजर उन्नत सील किसानो को बाटा गया कार्यक्रम में लगभग 100 किसान बंधुओं की सहभागिता रही । कार्यक्रम का संचालन एवं आभार विकास सिंह ठाकुर  क्षेत्रीय प्रतिनिधि कृभको छिंदवाड़ा  द्वारा किया गया।