भोपाल l आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब भेल के कार्मल कान्वेंट स्कूल में कक्षा छठवीं में पढ़ रही छात्रा ने स्कूल की पहली मंजिल से छलांग लगा दी l वह छात्रा रोजाना की तरह आज भी सुबह स्कूल आई और असेंबली के बाद सीधे पहली मंजिल पर जाकर नीचे कूद गई ,स्कूल प्रबंधन द्वारा तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस की जानकारी में यह मामला आया है l छात्रा के हाथ और पैर में फैक्चर बताया जा रहा है l पुलिस फिलहाल जांच पड़ताल में जुटी है ,पुलिस का कहना है कि छात्रा की काउंसलिंग कराई जाएगी उसके बाद ही आगे कार्रवाई हो सकेगी l