सीहोर। एक बार फिर कुबेरेश्वर धाम विवादों में आ गया है दरअसल कुबेरेश्वर धाम में एक पोस्टर लगा है जिसमें लिखा है कि “कुबरेश्वर धाम प्रांगण में गैर हिंदुओं का प्रवेश सख्त मना है।” इसमें निवेदक के रूप में बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद और सकल हिंदू समाज का नाम लिखा है l दबी जुबान से इस पोस्ट की सहना भी कर रहे हैं लोगों का कहना है कि लाखों लोगों की भीड़ में कुछ विधर्मी घुस जाते हैं जो महिलाओं से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करते हैं वहीं विरोधी पक्ष इसे समाज में विभाजन फैलाने वाला करार दे रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस मुद्दे को लेकर जमकर बहस छिड़ गई है। पंडित प्रदीप मिश्रा का कहना है की यह पोस्टर उनके द्वारा नहीं लगवाया गया है l यह किसने लगाया है इसकी जानकारी भी होने नहीं है l