मंडला l शासन द्वारा किसानों को अच्छी क्वालिटी के बीज एवं मानक गुणवत्तायुक्त उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मंशा अनुरूप कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा कृषि सेवा दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। उप संचालक कृषि श्री अश्विनी झारिया द्वारा विकासखंडवार दलों का गठन किया गया है। इन गठित दलों द्वारा मंगलवार को अलग-अलग क्षेत्रों में 14 कृषि सेवा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण की इस कार्यवाही में मंडला विकासखंड के ग्राम पुरवा स्थित 2 कृषि सेवा केन्द्र तथा विकासखंड बिछिया के ग्राम सिझौरा के 2 सेवा केन्द्रों को सील कर दिया गया है।

कृषि विभाग द्वारा गठित दलों द्वारा मंगलवार को की गई कार्यवाही में श्री डीके बारसकर सहायक संचालक कृषि एवं कृषि विस्तार अधिकारी रामकिशोर सैयाम द्वारा भुवनेश्वरी कृषि सेवा केन्द्र एवं सोनल कृषि केन्द्र पुरवा विकासखंड मंडला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में प्रिंसिपल सर्टिफिकेट नहीं जुड़े होने के कारण विक्रय प्रतिबंधित करते हुए दोनों प्रतिष्ठानों को सील करने की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार एसडीएम बिछिया श्रीमती सोनाली देवएसडीओ कृषि मधु अलीसहायक संचालक कृषि डीके बारसकरएसएडीओ मुकेश कुलस्तेआरएईओ पार्वती बट्टे एवं रामकिशोर सैयाम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए बिछिया विकासखंड के ग्राम सिझौरा में कृषि सेवा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। प्रिंसिपल सर्टिंफिकेट नहीं जुड़े होने के कारण ग्राम के साहू कृषि सेवा केन्द्र तथा राजपूत कृषि सेवा केन्द्र ग्राम सिझौरा के प्रतिष्ठानों को सील करने की कार्यवाही की गई। मंगलवार को एक अन्य दल द्वारा सहायक संचालक कृषि श्री रामदास जाटो की अगुवाई में निवास के हरिओम कृषि सेवा केन्द्रपिपरिया के भवानी कृषि सेवा केन्द्र एवं ठाकुर कृषि केन्द्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ठाकुर कृषि केन्द्र निवास का आवश्यक दस्तावेज न होने के कारण प्रतिष्ठान सील किया गया। कार्यवाही के दौरान वीरू कृषि केन्द्र मोहगांवपाठक कृषि केन्द्र घुघरीमहेन्द्र कृषि केन्द्रविकास ट्रेडर्स बिछियासदगुरू ट्रेडिंग कंपनी का भी औचक निरीक्षण किया गया।