भाई दूज पर खुशी कपूर ने दिया अर्जुन कपूर को तोहफा

खुशी कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं। खुशी कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भाई अर्जुन कपूर की तारीफ की है। अर्जुन कपूर 'सिंघम अगेन' में विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनकी खतरनाक एंट्री दिखाई गई है। इसी एंट्री मूमेंट की फोटो खुशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है।