खरगोन l आयुष विभाग द्वारा देवारण्य योजना अंतर्गत औषधीय खेती के लिए दो दिवसीय  प्रशिक्षण का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र खरगोन में किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अश्वगंधा, सत्तावरी, सफेद मुसली, तुलसी आदि पौधो के बारे में सेगावं, भगवानपुरा, खरगोन, भीकनगांव आदि विकासखण्ड के लगभग 35 किसानो को वैज्ञानिको ने प्रशिक्षण दिया।

     प्रशिक्षण में वैज्ञानिकों ने किसानों को औषधीय पौधों की रोपाई कटाई, उत्पादन इत्यादि की जानकारी विस्तार से दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. त्यागी द्वारा औषधीय बाजार तथा जैविक औषधी पौधों की खेती के बारे में बताया गया। औषधीय पौधो की प्रदर्शनी स्वरूप लगाये गये खेत का भ्रमण कराते हुए जानकारी डॉ. आर.के. सिंग द्वारा दी गई। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला आयुष अधिकारी डॉ. वासुदेव आसलकर के मार्गदर्शन में दिया गया। प्रशिक्षण का संचालन आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. संन्तोष मौर्य ने किया।