भोपाल । पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर "बोलती तस्वीर" कैप्शन के साथ वायरल हो गई, हो भी क्यों ना ..? इन दिनों दोनों ही दिग्गज मंत्रियों की टीआरपी बढी़ हुई है l लोगों की नजरें भी इन पर टिकी हुई हैं, पिछले कुछ समय से कैबिनेट की बैठक वाले दिन एक प्रश्न सामान्यतः पूछा जाता रहा है कि प्रहलाद जी आए हैं ..? कैलाश जी आए हैं...?  इस बार भी सवाल यही था परंतु उत्तर देने वालों का अंदाज अलग था l "हां भाई हां" आज तो दोनों ही आए हैं जैसे कैबिनेट बैठक में मंत्रियों का आना कोई असामान्य बात हो l दोनों ही दिग्गज मंत्रियों का कैबिनेट की बैठक में ना आना तो चर्चा का विषय था ही लेकिन उससे कहीं ज्यादा दोनों का कैबिनेट की बैठक में आना भी राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया l अगर यह दिग्गज मंत्री दिल्ली में भी किसी नेता से मिलते हैं तो मुलाकात करके स्वयं कक्षा के बाहर भी नहीं निकल पाते हैं, उसके पहले ही कई तरह की अटकलें राजनैतिक गलियारों में लगाई जाने लगती हैं l मंत्रालय में दोनों दिग्गज मंत्रियों की "बोलती तस्वीर" के वायरल होने के बाद राजनैतिक विश्लेषक कह रहे हैंं कि "आल इज वेल" परंतु 'बाल की खाल' निकालने वाले कहां चुप बैठते हैं l अब चर्चा का विषय यही है की दोनों कैबिनेट की बैठक में आए थे ..? राजनैतिक गलियारों में एक और चर्चा है कि नवरात्रि में मोहन मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है फिर क्या था देखते ही देखते दोनों खबरें जुड़ गई और फिर नए कयास लगने शुरु हो गए  ...