कृभको द्वारा सहकारिता संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन संपन्न
ग्वालियर। कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड ग्वालियर द्वारा सहकारिता सप्ताह 14 नवंबर 2025 से 20 नवंबर 2025 के अंतर्गत सहकारिता संगोष्ठी का कार्यक्रम नागरिक सहकारी बैंक सिटी सेंटर ग्वालियर में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त आयुक्त सहकारी संस्थाएं ग्वालियर संभाग श्री भूपेंद्र सिंह जी थे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर राजीव कुमार उप महाप्रबंधक कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड भोपाल एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अपरेश प्रेमी ,मंडल प्रबंधक विपणन संघ ग्वालियर द्वारा की गई। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपायुक्त सहकारिता श्री नरेश सिंह जी एवं श्री हिमांशु खड़े जी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं श्री दीपक हिरानी की महाप्रबंधक नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित ग्वालियर सहित लगभग 45 सहकारी बंधुओ ने कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से की गई
सर्वप्रथम कार्यक्रम का संचालन श्री अभिषेक मोदी क्षेत्रीय प्रतिनिधि कृभको ग्वालियर द्वारा किया गया तथा सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया तथा कृभको की विपणन गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई । कृभको के द्वारा प्रत्येक वर्ष समितियों को दिए जाने वाले लाभांश के विषय मे जानकारी दी गई एवं कृभको के उत्पाद सिटी कम्पोस्ट, माइकों राजा ,तरल जैव उर्वरक उपयोग के विषय में जानकारी साझा की गई,
डॉ राजीव कुमार उप महाप्रबंधक कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड भोपाल द्वारा कार्यक्रम में पधारे हुए सभी सहकारी बांधों का एवं अतिथियों का बहुत धन्यवाद किया गया एवं साथ ही साथ भारत में सहकारिता का महत्व एवं सहकारिता को सुदृढरण बनाने की नीति जो कि सहकारिता मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही है उसके बारे में विस्तार से चर्चाएं की एवं एवं सहकारी समितियां को सिर्फ यूरिया डीएपी एवं खाद कर छोड़कर मल्टी पर्पस समितियां बनाने के बारे में विस्तार से चर्चा की साथ ही डीबीटी एवं उससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से चर्चा कर संस्थाओं के लाभ पर जोर दिया गया,
श्री भूपेंद्र सिंह संयुक्त आयुक्त सहकारी संस्थाएं द्वारा सभी सोसाइटियों को एवं सहकारी बंधुओ को एक जुट होकर ग्वालियर संभाग में सहकारिता के ढांचे को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया,
अंत में श्री अभिषेक मोदी द्वारा सभी सहकारी बांधो एवं हमारे कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथियों का कार्यक्रम में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया।



