कृभको द्वारा सामूहिक चर्चा कार्यक्रम का आयोजन संपन्न
कृषक भारती कोआपरेटिव लिमिटेड, विदिशा द्वारा सामुहिक चर्चा कार्यक्रम का आयोजन होटल ग्रांड अशोका, विदिशा में किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री केशव कुमार खपाड़िया जी (डीडीए, विदिशा), विशेष अतिथि श्री महेंद्र कुमार ठाकुर (एडीए, विदिशा ) एवं चंबल फर्टिलाजर के प्रतिनिधि कपिल चौधरी के साथ सभी ब्लॉक के कृषि विकास अधिकारी एवं विभाग के अधिकारी एवं आत्मा विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे ।
कनिष्ठ क्षेत्रीय प्रतिनिधि, विदिशा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया, कृभको का परिचय एवं कृभको के उत्पादों की जानकारी दी गई।
कृभको द्वारा प्रतिवर्ष 20% लाभांश राशि समितियों को दिये जाने की जानकारी दी गई एवं कृभको की गतिविधियों की जानकारी एवं सहकारिता को सशक्त करने में कृभको के प्रयासों की विस्तार से चर्चा की गई। कृभको के विभिन्न उत्पाद जैसे राइजोसुपर, सिटी कंपोस्ट, मोलासेस पोटाश आदि के बारे में जानकारी दी साथ इन उत्पादों की बिक्री से समिति को होने वाले आर्थिक लाभों के बारे में चर्चा की ।
कार्यक्रम में खपाड़िया जी द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश में परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत एक एकड. जमीन पर ऑर्गेनिक खेती करने के लिए जिले के हर ब्लॉक में क्लस्टर विलेज बनाये जाएंगे अथवा उन गाँवों से इच्छुक किसानों को चिन्हित कर उनसे जैविक खेती करवाई जाएगी तथा उनको आवश्यक जानकारी के साथ-साथ संसाधन भी कृषि विभाग उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा एवं किसानों से उनका जैविक उत्पाद मंडी अथवा लोकल स्तर पर उसको बेचने में भी मदद करेगा इसके अलावा उनको सर्टिफिकेट उनकी जमीन तथा उनके उत्पादों का दिया जाएगा। कर्मचारियों को अधिक से अधिक प्रयास करने की सलाह दी।
श्री ठाकुर जी द्वारा कृभको के जैविक उत्पादों को प्रोत्साहित करने हेतु अधिकारीयों से आग्रह किया गया एवं हर संभव मदद करने का प्रयास उनके द्वारा रहेगा एवं किसानों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार परीक्षित कुमार बिश्नोई कनिष्ठ क्षेत्रीय प्रतिनिधि, विदिशा द्वारा किया गया.



