दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को कोर्ट ने सुनाई तीन साल की सजा
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 25 साल पुराने बैंक धोखाधड़ी के मामले में दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उन्हें तीन साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने राजेंद्र भारती को कल ही तिहाड़ जेल भेज दिया था।दो साल से ज्यादा सजा पर अब कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता शून्य हो सकती है। अपील करने के लिए उनके पास 30 दिनों का वक्त है।


