नीमच l मनासा में 13 साल की एक मासूम के साथ छेड़छाड़ की घटना के बाद भारी तनाव हो गया। आरोपी अब्दुल रहमान की गिरफ्तारी के बाद हिंदू संगठनों ने उसके घर को ढहाने की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।मामला पड़दा गांव का है। घटना की खबर फैलते ही तनाव बढ़ गया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। भीड़ की एक ही मांग थी— 'आरोपी का घर जमींदोज किया जाए।' प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के मकान पर अवैध निर्माण का नोटिस चस्पा किया और दोपहर 2:30 बजे बुलडोजर मौके पर पहुंच गया। वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।"