खरगोन । राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत परियोजना संचालक आत्मा किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग खरगोन एवं एन.आर.एल.एम. की निर्धारित मापदंड के अनुसार चयनित 96 कृषि सखियों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन 24 सितंबर से 28 सितंबर 2025 तक किया गया। 29 सितंबर को कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल एवं विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार द्वारा प्रशिक्षित कृषि सखियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और उनका उत्साहवर्धन किया।    

      कलेक्टर सुश्री मित्तल द्वारा कृषि सखियों एवं किसानो को जिले में प्राकृतिक खेती के बारे मे विस्तार पूर्वक बताया गया और साथ ही कृषि सखियों से अपील की कि सखियां खुद एवं जिले के अधिक से अधिक कृषकों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित करें, जिससे की प्राकृतिक खेती को बढावा दिया जा सके। विधायक श्री पाटीदार ने कृषि सखियों से प्राकृतिक उत्पाद कैसे बनाए जाते है, उस बारे में सखियों से चर्चा की। चर्चा से संतुष्ट होकर सखियों से कहा कि जिले में अच्छा कार्य करने वाली सखियों को मेरी तरफ से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।  

          कृषि उपसंचालक श्री शिव सिंह राजपूत ने कृषि सखियों को कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में बताया एवं प्राकृतिक खेती को बढावा देने की सखियों से अपिल की। परियोजना संचालक ‘‘आत्मा‘‘ श्री मदन सिंह कनाश द्वारा राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केन्द्र के डॉ. आर. के. सिंग, डॉ. अनिता शुक्ला के द्वारा कृषि सखियों को प्रशिक्षण केंन्द्र में प्राकृतिक खेती के लाईव यूनिट का निरिक्षण कर कृषि सखियों से प्राकृतिक घटक जीवामृत, घनामृत, बीजामृत, घनजीवामृत, नीमाअस्त्र, ब्रम्हाअस़्त्र, दशपर्णी काड़ा आदि बनाने की विधि की जानकारी दी गई।        

  कार्यक्रम में उप परियोजना संचालक आत्मा डॉ. मना सोलंकी एवं कृषि विज्ञान केंन्द्र के वैज्ञानिक प्रशिक्षण नोडल अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा की प्रशिक्षण की रूप रेखा एवं संचालन मे विशेष भुमिका रही। कार्यक्रम में सहायक संचालक श्री पियुष सोलंकी, श्री रामेश्वर चौहान, श्री गोपाल डावर के साथ समस्त कृषि एंव आत्मा विभाग उपस्थित रहे।