अब कुमार विश्वास ने की सोनाक्षी सिन्हा की आलोचना

कुमार विश्वास ने बिना नाम लिए लोगों को संदेश देते हुए कहा कि अपने बच्चों को रामायण सिखाएं। कुमार विश्वास का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुमार विश्वास ने कहा, "अपने बच्चों को रामायण सिखाएं। ऐसा हो सकता है कि आपके घर का नाम 'रामायण' हो, लेकिन कोई और आपके घर की 'लक्ष्मी' छीन ले।" बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा के घर का नाम "रामायण" है, और उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में जहीर इकबाल से शादी की है , जो एक मुस्लिम परिवार से आते हैं। कुमार विश्वास की टिप्पणी को नेटिजेंस ने सिन्हा परिवार के अंतरधार्मिक विवाह पर एक कटाक्ष के रूप में देखा है।