लकडी के अवैध परिवहन करने पर प्रकरण पंजीबद्ध किया
धार l वनमंडलाधिकारी श्री विजयानंतम टी.आर के मार्गदर्शन मे रविवार को सबरेंज बगडी मे गश्ती के दौरान राजस्व क्षेत्र पीथमपुर के ग्राम सगडी के पास गीली महुआ की लकडी के अवैध परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर संतोश कुमार उपाध्याय परिक्षेत्र सहायक बगडी एवं समस्त वन स्टॉफ की टीम के द्वारा जप्ति की कार्यवाही की गई। जिसमे मौके पर पीकअप वाहनों में महुआ की गीली लकड़ी भरी हुई पायी गयी। जिस पर मौके पर आरोपी पिंटु पिता नागरिया निवासी गुगली एवं कालु पिता राजाराम निवासी करोंदिया के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 41, 42, 52 एवं म.प्र. अभिवहन 2000 की धारा 14, 20 (3) क, ख के तहत वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर वाहन को डिपो नालछा लाकर प्रकरण को आगामी कार्यवाही हेतु विवेचना में लिया गया।


