10 वीं शादी से करने से पहले गिरफ्तार हुई लुटेरी दुल्हन सलोनी सौलंकी
इंदौर की सलोनी सोलंकी अपनी 10वीं शादी रचाने महाराष्ट्र के बुलढाणा पहुंची और वहां पुलिस के हत्थे चढ़ गई। सलोनी सोलंकी ने बांसवाड़ा के घटोल में रहने वाले भुवनेश जैन से शादी की थी, लेकिन वह शादी महज एक ठगी निकली। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि सलोनी अब तक नौ शादियां कर चुकी है और हर बार वह दुल्हन बनकर लाखों की ठगी कर भाग जाती थी। पीड़ित भुवनेश जैन ने बताया कि शादी का रिश्ता दलाल सरिता जैन के माध्यम से तय हुआ था। विवाह से पहले ही सलोनी ने 500 रुपये के स्टांप पेपर पर एक विवाह इकरारनामा करवाया और 3.70 लाख रुपये नकद ले लिए। इसके बाद दोनों का विवाह संपन्न हुआ और सलोनी करीब 15 दिन तक भुवनेश के घर दुल्हन बनकर रही। फिर पिता की तबीयत बिगड़ने का बहाना बना कर उसने 87 हजार रुपये और मांगे और इंदौर चली गई जब भुवनेश को शक हुआ तो उसने सलोनी के बारे में जानकारी जुटाई, जिससे सनसनीखेज तथ्य सामने आए। पता चला कि सलोनी ने अब तक जो शादी कर चुकी है एक अगस्त को सलोनी महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में अपनी 10वीं शादी रचाने पहुंची थी, लेकिन यहां स्थानीय पुलिस को पहले से ही अलर्ट थी। समय रहते कार्रवाई कर पुलिस ने सलोनी को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ विवाह का इरादा रखने वाला युवक भी चौंक गया जब उसे सच्चाई पता चली। पुलिस पूछताछ कर इस गिरोह की अन्य कड़ियों को खंगालने में जुटी है।



