हार की रार : लालू की बेटी ने पार्टी और परिवार से नाता तोड़ा
बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार का असर अब राष्ट्रीय जनता दल में दिखने लगा है l आज अपनी किडनी देकर पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव की जान बचाने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी और परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया है l सनद रहे कि रोहिणी आचार्य तेजस्वी के करीबी राज्यसभा सांसद संजय यादव से काफी नाराज चल रही हैं l चुनाव के पूर्व में भी उन्होंने संजय यादव को घेरा था और एक बार फिर उन्होंने इस तरफ इशारा किया है और उन्होंने कहा है कि वह खुद सारी जिम्मेदार लेती हैं हालांकि हार के बाद हर राजनैतिक दल में इस तरह के घटनाक्रम देखने में आते हैं लेकिन परिवार से नाता तोड़ने की बात पहली बार देखी जा रही है l पार्टी से नेता नाता तोड़ते हुए कई नेताओं को देखा है l



