श्री जटाशंकर धाम पहुंचे पशुपालन मंत्री लखन पटेल
छतरपुर l पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल रविवार को छतरपुर जिले श्री जटाशंकर धाम पहुंचे थे। जहां उन्होंने श्री जटाशंकर धाम समिति द्वारा संचालित बड़ागांव ग्राम स्थित श्री गौधाम गौशाला एवं डिलारी ग्राम में स्थित श्री नंदी गौशाला का निरीक्षण किया और गौपूजन किया। वहीं इन दोनों गौशालाओं में हुए कार्यक्रम के दौरान महिला सरपंचों द्वारा मंत्री श्री पटेल का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। साथ ही श्री जटाशंकर धाम में स्थित सेवा भारती के कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने बच्चों से संवाद किया। इसके बाद राज्यमंत्री द्वारा श्री जटाशंकर धाम में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना करते हुए प्रदेश एवं जिलेवासियों की खुशहाली की मंगल कामना की। कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार अभिनव शर्मा सहित एसडीओपी एवं वेटनरी विभाग के डॉक्टर सहित दोनों ग्राम पंचायतों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



