तलवार और कट्टे की दम पर किसान परिवार को बंधक बनाकर हुई 77 लाख की लूट
विदिशा जिले में एक लूट की बहुत बड़ी वारदात हुई है l रात में किसान परिवार को बंधक बनाकर लगभग 77 लख रुपए की लूट का मामला सामने आया है। गंजबासोदा के रायखेड़ी धाम में किसान बृज बिहारी कुर्मी के घर रात के 12 से 1:00 बजे के बीच छत के रास्ते चार चोर घर में घुसे और उन्होंने तलवार और कट्टे की दम पर बृज बिहारी कुर्मी के पत्नी और बेटे को कब्जे में लिया अलग कमरे में बंद कर उनके साथ मारपीट की l तीन चोरों के हाथों में तलवार थी, एक के हाथ में कट्टा था l कुर्मी परिवार दहशत में आ गया, चोर 45 तोला सोना, लगभग बड़ी मात्रा में चांदी के जेवर और लगभग आठ लाख रुपए नगद लूट कर ले गए हैं l पीड़ित परिवार ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस जांच में जुटी है और पुलिस को प्रारंभिक जांच में कुछ क्लू भी मिले हैं l उम्मीद की जा रही है कि बहुत जल्द ही लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे l इतनी बड़ी लूट के बाद से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है l



