कुमारगंज l मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विधानसभा चुनाव में हरा चुके नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु सरकार पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अचानक हमला कर दिया। टीएमसी कार्यकर्ता पहले उनके साथ बहस करते हुए नजर आए उसके बाद में उनपर हमला कर दिया। इस दौरान सरकार के साथ एक सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थी। उसने सरकार को बचाने की कोशिश भी की। लेकिन टीएमसी कार्यकर्ता उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटते रहे। अपनी जान बचाने के लिए शुभेंदु सरकार भी भागते हुए नजर आए। सरकार को इस हमले में चोटें आई हैं। पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सरकार को कई लोगों ने घेर रखा है और उनको मार रहे हैं। सरकार को बचाने के लिए उनके साथ सिर्फ एक सुरक्षाकर्मी दिख रहा है। वो भीड़ को हटाने की कोशिश करता भी नजर आ रहा है। लेकिन भीड़ उनको जाने नहीं दे रही है। अंत में बड़ी मुश्किल से वह वहां से भागकर निकल पाए। आश्चर्य की बात तो यह है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनाव में पराजित कर चुके नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु सरकार को को सुरक्षा मुहैया क्यों नहीं कराई गई l