अमेरिका के कैलिफोर्निया में 23 साल की एक भारतीय छात्रा लापता हो गई थी। उसका एक हफ्ते तक कुछ पता नहीं लगा था। यहां तक कि पुलिस ने उसे ढूंढने के लिए लोगों की मदद मांगी थी। हालांकि, अब राहत की खबर है। छात्रा का पता लगा लिया गया है। वह सुरक्षित है। फिलहाल पुलिस ने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।