प्राकृतिक खेती के लिए डॉ. देवीदास पटेल सम्मानित

गौ आधारित कृषि विज्ञान केंद्र गोविंद नगर नर्मदापुरम डॉ.देवीदास पटेल को किया गया सम्मानित प्राकृतिक खेती के विज्ञान पर क्षेत्रीय परामर्श का आयोजन यशवंत राव चौहान विकास प्रशासन अकादमी पुणे महाराष्ट्र में आईसीएआर के ADG एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के उप कुल सचिव की उपस्थिति में किया गया जिसमें पांच राज्यों के आत्मा परियोजना के डायरेक्टर, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले प्रगतिशील कृषकों ने भाग लिया जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र गोविंद नगर से प्राकृतिक खेती के नोडल अधिकारी वैज्ञानिक डॉ. देवीदास पटेल ने भाग लिया डॉ. पटेल ने केंद्र पर एवं कृषकों के प्रक्षेत्र पर किए जा रहे प्राकृतिक खेती को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया जिसकी सभी ने सराहना की एवं उन्हें प्राकृतिक खेती चर्चा पैनल में अतिथि भी रखा गया जिसमें उन्होंने वैज्ञानिकों एवं कृषकों से प्राकृतिक खेती पर परिचर्चा की एवं उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया जिसके लिए उन्हें आईसीएआर के ADG एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के उप कुल सचिव द्वारा सम्मानित किया गया l