भोपाल l मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र के चौथे दिन आज सदन के भीतर दो दिग्गज नेता आपस में ही उलझ गए। मामला इतना आगे बढ़ गया कि, संसदीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक-दूसरे को औकात में रहने की नसीहत दे डाली। हालांकि स्पीकर के हस्तक्षेप के बाद मामला फौरी तौर पर शांत हो गया।

दर असल  विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जमकर हंगामा किया और संसदीय मंत्री  विजयवर्गीय से माफी की मांग करने लगे। हंगामे के बीच सभापति ने फिर विधानसभा की कार्यवाही 15 मिनट के लिए की स्थगित कर दी है। पक्ष-विपक्ष के टकराव के कारण आज सात बार विधानसभा की कार्यवाही स्थगित हो चुकी है।