दमोह l पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल नेआज पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचकर प्राचार्य टी.के श्रीवास्तव के रिटायरमेंट होने पर उनके सफल कार्यकाल की बधाई दी और स्मृतिचिन्ह भेंट किया।

            इस अवसर पर पशुपालन राज्यमंत्री श्री पटैल ने कहा आज पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य टी.के श्रीवास्तव का रिटायरमेंट दिवस है, मैं इसका रिटारयमेंट नही मानता हॅू मैं हमेशा अपने वक्तव्य में कहता हॅू कि आप रिटायर्ड हुए, लेकिन रिटायर न हो इस बात की चिंता करें। यह नए जीवन में प्रवेश है, इस नए जीवन को आनंद के साथ व्यतीत करें और अपने आप को व्यस्त रखें, स्वस्थ रखो और मस्त रहो जब तक यह नही होगा जीवन में उसका आनंद नही आयेगा। मैं आपके इस सफल कार्यकाल की बहुत-बहुत बधाई देता हॅू आगे भी आपका जीवन स्वस्थ और मस्त हो यही कामना ईश्वर से करता हॅू।