कम GST का लाभ उठाओ, स्वदेशी उत्पाद घर लाओ- राज्यमंत्री श्री पटेल
दमोह l पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने आज पथरिया स्थित महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी पर जीएसटी बचत उत्सव के अंतर्गत आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर स्थानीय व्यापारी और दुकानदार बंधुओं से भेंट की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देशभर में लागू किए गए नेकस्ट जनरेशन जीएसटी रिफॅार्म से व्यापारी वर्ग समेत उपभोक्ताओं को होने वाले लाभ और बचत के बारे में चर्चा की।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आह्वान है कि अपने देश की मिट्टी से जुड़ा हर उत्पाद हमारी संस्कृति, मेहनत और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। आइए, हम सभी 'वोकल फॉर लोकल' को बढ़ावा देते हुए स्थानीय कारीगरों और स्वदेशी उद्योगों को प्रोत्साहन दें और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान करें। इस अवसर पर सांसद राहुल सिंह, महेश पटैल, रमेश कुशवाहा व व्यापारीगण उपस्थित रहें।



