मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को बधाई उन्होने यह कार्यक्रम जिलो में प्रारंभ कराया-राज्यमंत्री श्री पटेल
दमोह l विजयदशमी पर्व के अवसर पर कार्यालय रक्षित निरीक्षक केंद्र दमोह में प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया।
पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा निश्चित ही इस अवसर के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को बधाई देना चाहता हॅू, उन्होने यह कार्यक्रम पूरे जिलो में प्रारंभ कराया और इसी सिलसिले में मुझे दमोह में शस्त्र पूजन करने का अवसर मिला।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा भारतीय संस्कृति में दो चीजों का बहुत ज्यादा महत्व हैं, एक शास्त्र दूसरा शस्त्र है। शास्त्र ज्ञान का प्रतीक और शस्त्र शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा आज शक्ति के रूप में शस्त्र का पूजन पुलिस लाइन में हुआ। मुझें लगता है कि शस्त्र पुलिस का आभूषण हैं और इसकी पूजा आज हमने की हैं। यह प्राचीन संस्कृति, परंपरा, इतिहास और हमारी शक्ति की याद दिलाता हैं और यह प्रेरणा देता है कि भविष्य में भी बुराईयों का अंत इन शस्त्रो के माध्यम से करते रहे।
पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने कहा विजयदशमी के तत्वाधान में राज्यमंत्री श्री पटेल ने पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया। जिले के सभी वरिष्ठ नागरिक, कलेक्टर सुधीर कुमार व जिला पुलिसबल के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें और शस्त्र पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल ने कहा असत्य पर सत्य की जीत का विजयदशमी पर्व हैं। शस्त्रो को शक्ति का प्रतीक भी माना गया है और शस्त्र पूजन का सनातन संस्कृति में बहुत महत्व है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, पंचायत प्रतिनिधि, सम्मानीय मीडियाजन, पुलिस स्टॉफ मौजूद रहे।



