विदिशा l केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने रविवार को  विदिशा जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर लोकतंत्र सेनानियों का  सम्मान करते हुए आयोजन को सम्बोधित किया है।

                भण्डारी पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में विदिशा विधायक श्री मुकेश टण्डनशमशाबाद विधायक श्री सूर्यप्रकाश मीणापूर्व मंत्री श्री राघवजी के अलावा काॅ-आपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष द्वय श्री बाबूलाल ताम्रकारश्री श्याम सुन्दर शर्मा के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि तथा मीसाबंदियों के अलावा गणमान्य नागरिकमीडियाकर्मी मौजूद रहे।