दमोह l आयोजन समिति और जिले की पूरी टीम का मैं आभार व्यक्त करता हूंजिनकी मेहनत से आज यह भव्य आयोजन संभव हुआ हैं। लंबे समय बाद इतनी बड़ी संख्या में लोग सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती मनाने के लिए एकत्रित हुए हैंइसके लिए मैं सभी नागरिकों का धन्यवाद करता हूं। इस आशय की बात आज प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने सरदार पटेल पार्क सागर नाका में आयोजित लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती समारोह के दौरान कही। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कल एकादशी हैजिसे सनातन धर्म में देवउठनी ग्यारस कहा जाता है। इस दिन देवता पुनः जाग्रत होते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों को इस पावन अवसर की शुभकामनाएं दीं।

            राज्यमंत्री श्री पटेल ने अपने संबोधन में रक्तदान और अंगदान के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रक्तदान की तरह ही अंगदान भी अत्यंत पुण्य का कार्य हैजिससे अनेक लोगों को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने कहा डाँ. रामकृष्ण कुसमरिया जी ने अपने देहदान की घोषणा की हैजिसकी देह मेडिकल कॉलेज में अध्ययन हेतु रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा भी अंगदान के लिए जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैंताकि अधिक से अधिक लोग इस पुनीत कार्य से जुड़ सकें।

            राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान 151 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया थाजिसे बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों और स्वयंसेवकों ने 151 यूनिट रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्त का निर्माण नहीं किया जा सकतायह केवल दान से ही संभव हैं।

            सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी ने कहा यदि हम सरदार वल्लभभाई पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि देना चाहते हैंतो हमें आज से ही स्वदेशी के नारे को आगे बढ़ाना होगा और अखंड भारत की कल्पना को साकार करने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन देश की एकता, अखंडता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। सांसद श्री लोधी ने बताया भारत सरकार द्वारा देश के सभी सांसदों से आग्रह किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में 10 से 15 किलोमीटर की तीन दिवसीय पदयात्रा आयोजित करें। इसी क्रम में वे स्वयं भी तीन चरणों में यात्राएँ करेंगेपहली यात्रा 5 नवम्बर को जेरठ से नरसिंहगढ़ फाजिल्यानाला तकदूसरी यात्रा 18 नवम्बर को सिंहपुर गर्जन से देवरी तक एवं तीसरी यात्रा 20 नवम्बर को घाट खमरिया से राजा तेजी सिंह की शहीद स्थली तक निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा 26 नवम्बर तक चलेगी। इसके उपरांत प्रत्येक जिले से पाँच युवा नागपुरजयपुरदिल्ली और मुंबई में एकत्र होंगेजहाँ से बस के माध्यम से करमसद पहुँचकर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक लगभग 150 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे।

            सांसद श्री लोधी ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय एकता अभियान में भाग लें और देश में स्वदेशी भावना तथा राष्ट्रीय एकता को सशक्त बनाने में योगदान दें।

            हटा विधायक उमा देवी खटीक ने कहा जिस समय हमारा देश अनेक चुनौतियों और संकटों से जूझ रहा थाउस कठिन दौर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बाँधने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का योगदान भारत की राष्ट्रीय अखंडता और एकजुटता का प्रतीक है।

            जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता गौरव पटेल ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्रता के पश्चात 565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि आज हम सभी स्वयं को अत्यंत गौरवान्वित और प्रेरित महसूस कर रहे हैंक्योंकि सरदार पटेल का योगदान भारत की एकता और अखंडता की नींव है। श्रीमती पटेल ने कहा कि महापुरुष किसी एक जाति या वर्ग के नहीं होतेवे सम्पूर्ण राष्ट्र के गौरव होते हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल त्यागसमर्पण और बलिदान की जीवंत मूर्ति हैंजिनके आदर्श आज भी प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

            भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी अद्भुत चातुर्यतानीति और दृढ़ संकल्प के बल पर देश की 565 रियासतों को एक सूत्र में जोड़ा। उन्होंने बताया कि उन रियासतों में कई ऐसी थीं जैसे जूनागढ़हैदराबाद और कश्मीरजिन्हें अंग्रेज भी भारत से जोड़ नहीं पाए थे।

            इस अवसर पर कुर्मी क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंहभाव सिंह लोधीविद्या सागर पांडेमानक पटेल एवं आयोजन समिति के संयोजक लोकेन्द्र पटेल सहित अन्य वक्ताओं ने सरदार पटेल जी के जीवन पर अपने विचार रखें।

एकता रैली शहर के मुख्य मार्गों से निकाली गई

            लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के अवसर पर प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल एवं दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी की अगुवाई में एकता यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। यात्रा का विभिन्न जगहों पर पुष्प मालाओं से समाज के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। यह यात्रा तहसील ग्राउण्ड दमोह से प्रारंभ होकर सरदार पटेल पार्क सागर नाका दमोह में समापन हुआ।

जय शिवा जीजय सरदार के नारों से गूंजा पंडाल

            राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान पूरा पंडाल जय शिवा जीजय सरदार” के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रति अपनी श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति की भावना व्यक्त की।

सरदार पटेल के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित

            कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शित की गईजिसमें उनके जीवन संघर्षदेश के एकीकरण में उनके योगदान और नेतृत्व के प्रेरक प्रसंगों को प्रस्तुत किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने नव सृजन पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेलसांसद दमोह राहुल सिंह लोधीविधायक द्वय सहित माननीय जनप्रतिनिधियों ने माल्यर्पण किया।

कार्यक्रम में 151 यूनिट रक्त एकत्रित

            कार्यक्रम के दौरान आयोजित ब्लॅड डोनेशन कैंप में 151 यूनिट ब्लॅड का एकत्रण हुआ। साथ ही रक्तादाओं को पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष डाँ रामकृष्ण कुसमरिया ने प्रमाण पत्र वितरित किया। 

ये रहे मौजूद

            इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री जयंत मलैयाविधायक उमादेवी खटीकम.प्र. पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरियाजिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेलजनपद अध्यक्ष प्रीति कमल ठाकुरपूर्व सांसद चंद्रभान सिंहपूर्व विधायक सोनाबाईहटा जनपद अध्यक्ष गंगाराम पटेलजनपद अध्यक्ष आरती उदयभान पटेलरीना धर्मेन्द्र पटेलउर्मिला बलराम पटेलभाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरेजिलाध्यक्ष काँग्रेस मानक पटेलराजेश पटेलबैजनाथ पटेलडीपी पटेलआरसी पटेलराजेन्द्र पटेलबहादुर पटेलअशोक पटेलविभिन्न समाजों के अध्यक्षगणपदाधिकारी सहित गणमान्य नागरिकसमाजसेवीक्षत्रिय-कुर्मी समाज के वरिष्ठजनपदाधिकारीसम्मानीय मीडियाजन एवं बड़ी संख्या में लोगो की उपस्थिति रही।

            कार्यक्रम में संचालन राष्ट्रपति पुरूस्कार प्राप्त शिक्षक माधव पटेल एवं महेश पटेल ने किया। कार्यक्रम संयोजक लोकेन्द्र पटेल (लकी भैया) ने कार्यक्रम के अंत में सभी के प्रति आभार जताया।