सिवनी l प्रदेश के राजस्व एवं सिवनी जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा का काफिला सड़क हादसे का शिकार हो गया। यह हादसा छपारा थाना क्षेत्र के रणधीर नगर के पास हुआ। जानकारी के अनुसार काफिले में शामिल दो चार पहिया वाहन आपस में टकरा गए, जिससे कुछ लोग घायल हो गए।

घायलों को तत्काल जिला अस्पताल सिवनी ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। राहत की बात यह है कि मंत्री करण सिंह वर्मा पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ।